श्रीजी का हुआ अभिषेक ,शोभायात्रा से दिया गया सत्य व अहिंसा का संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य विद्यासागर महाराज का 81 वां अवतरण दिवस सोमवार को  धूमधाम से मनाया गया ।बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के सभी जैन मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुए।
इस दौरान स्लीमनाबाद व तेवरी स्थित पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व अतिशय तीर्थ क्षेत्र बहोरीबंद मैं सुबह श्रीजी के अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत मंगलाचरण कर धर्म सभा आयोजित की गई।

निकली शोभायात्रा सत्य व अहिंसा का दिया गया संदेश

ग्राम पंचायत बाकल मैं आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर सकल जैन समाज बाकल के तत्वाधान में प्रात श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुल नायक भगवान पारसनाथ जी का अभिषेक . शांतिधारा  ,आचार्यश्री का संगीतमयी सामूहिक पूजन एवं आचार्य छत्तीसी विधान  हुआ।दोपहर में आचार्य श्री की भव्य झांकी  के साथ शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा से आचार्य श्री के जयघोष गुंजायमान हुए।शोभायात्रा का नगर भ्रमण कराया गया।वही साय 4 बजे युवा मंडल महिला मंडल सहित सकल जैन समाज की उपस्थिति मे संगीतमयी आरती व विभिन्न सांस्पकुतिक कार्यकम किये गये ।सकल जैन समाज युवा मंडल बालिका मंडल के तत्वाधान मे भक्ति भाव उत्साह, उल्लास के साथ समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर ज़ी महाराज, आचार्य श्री समय सागर ज़ी महाराज एवं गणिनि आर्यिका माँ ज्ञानमति माताजी का अवतरण दिवस मनाया गया!इस दौरान आचार्य श्री के जीवन के जुड़े कुछ पहलुओ पर जैन समाज के द्वारा प्रकाश डाला गया।कहा कि कठिन साधना का मार्ग पार करते हुए विद्याधर ने महज 22 वर्ष की उम्र में 30 जून 1968 को अजमेर में आचार्य ज्ञानसागर महाराज से मुनि दीक्षा ली। गुरुवर ने उन्हें विद्याधर से मुनि विद्यासागर बनाया। 22 नवंबर 1972 को अजमेर में ही गुरुवार ने आचार्य की उपाधि देकर उन्हें मुनि विद्यासागर से आचार्य विद्यासागर बना दिया। आचार्य पद की उपाधि मिलने के बाद आचार्य विद्यासागर ने देश भर में पदयात्रा की। चातुर्मास, गजरथ महोत्सव के माध्यम से अहिंसा व सद्भाव का संदेश दिया। समाज को नई दिशा दी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें