1100 दीपों की रोशनी से जगमग होगा अवधबिहारी जू मंदिर,1 करोड़ 25 लाख राम नाम का होगा लेखन

इस ख़बर को शेयर करें

कटनी/स्लीमनाबाद(सुग्रीव यादव ):  22 जनवरी को अयोध्या  मैं भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।जिसको लेकर अब महज चार दिन का समय शेष है।
ऐसे मैं इस पुनीत पावन अवसर का स्लीमनाबाद भी साक्षी बनेगा।इसके लिए स्लीमनाबाद मैं भी तैयारियां तेज हो गई है। 22 जनवरी को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत घर—घर, मंदिर—मंदिर दीपक जलाए जाएंगे।

अवध बिहारी जू मंदिर मैं जलेंगे 1100 दीपक-

22 जनवरी को महादीपोत्सव आयोजन स्लीमनाबाद के अवध बिहारी जू सिंहवाहिनी मंदिर मे भव्यता के साथ मनाया जाएगा।यहां 21 जनवरी को महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा रामायण पाठ किया जाएगा।वही 22 जनवरी को अयोध्या मैं भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामचरित मानस पाठ होगा।दोपहर 12 :20 बजे से रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा जायेगा।दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 1 करोड़ 25 लाख राम नाम लेखन किया जाएगा।सायं 7 बजे महाआरती कर 1100 दीपक जलाएं जाएंगे।आयोजन को भव्यता से मनाने समिति के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है।महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा बतलाया गया कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन रहेगा ।प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को रामोत्सव के रूप मे मना रहे है।इसके साथ ही स्लीमनाबाद के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर,हरिदास ब्रजधाम कोहका,बाबागढ़ धाम,श्रीराम कुटी,पड़वार जंगल वाले हनुमान मंदिर मे भी 22 जनवरी को विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

श्रीराम कथा प्रारंभ-

स्लीमनाबाद स्थित श्रीराम कुटी मैं भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बुधवार से श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो गया।भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए श्रीराम कुटी पहुँची।जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम कथा शुरू हुई।


इस ख़बर को शेयर करें