लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास करें,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण और जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए कलेक्टर  अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार सुबह 9 बजे से अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित विभाग स्वास्थ्य,नगर निगम, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी और विद्युत विभाग के अधिकारियो से फ़ोन पर चर्चा की। साथ ही एसडीएम और तहसीलदारों से शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास करें और निराकरण में प्रगति लायें। कुछ अधिकारियों ने बताया कि ग्रेडिंग माह और 50 दिवस की शिकायतों का निराकरण किया गया है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों और ग्रेडिंग माह की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। राजस्व संबंधी प्रकरणों में आवेदकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाएं तथा नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी ओर से प्रभावी प्रयास करें, ताकि लंबित शिकायतों की संख्या कम हो और सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में सुधार हो सके।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें