भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, हुई जयजयघोष,खुशियों मैं झूम उठी प्रजा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे स्लीमनाबाद, कौड़िया, देवरी, खिरहनी व तेवरी मैं चल रहे रामलीला मंचन का समापन दशहरे पर बुधवार को हुआ।समापन अवसर पर जगदीश धाम खिर हनी, कौड़िया, तेवरी ओर स्लीमनाबाद अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद व कुम्भकरण वध के साथ रावण वध की लीला का मंचन हुआ!साथ ही राम राज्याभिषेक का मंचन हुआ!भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और अवधपुर वापिस लौटे।अवधपुरी आने की खबर पाते ही पूरी अवधपुरी दुल्हन की तरह सज गई।नगरवासी आनन्दित हो उठे।भगवान श्रीराम-सीता व लक्ष्मण की भव्य अगवानी की गई।इसके बाद राम राज्याभिषेक की तैयारी शुरू हुई।भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक की खबर पाते ही अवधपुर वासी खुशियों से झूम उठे।वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ।राज्याभिषेक के बाद राजा राम ने सभी वानरों को ससम्मान विदा किया। अंगद को विदा करते समय राम रो पड़े थे।हनुमान को विदा करने की शक्ति तो श्रीराम में भी नहीं थी।माता सीता भी उन्हें पुत्रवत मानती थी।
हनुमान अयोध्या में ही रह गए।कौड़िया स्थित रामलीला मंचन मे राम राज्यभिषेक मे जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी पहुंचे ओर उन्होंने अपने सारगर्भित उदबोदन दिए!
दशहरा देखने उमड़ा जनसैलाब
तहसील मुख्यालय स्लीमनाबाद व तेवरी मे दशहरा देखने बड़ी संख्या मे जनसैलाब उमड़ा!दशहरा देखने आये लोगों ने जमकर खरीददारी की! छोटे छोटे बच्चों ने झूलो का लुत्फ़ उठाया!
देवी भागवत कथा का हुआ समापन
स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मे चल रहे देवी नवाहयज्ञ का भी शारदेय नवरात्र का समापन हो गया।मंगलवार को दाधिकांधोत्सव आयोजित हुआ!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















