खितौला में पति गया था विसर्जन में घर में घुसे लुटरों ने महिला को बंधक बनाकर की लूट 

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा ;खितौला में हाईवे से लगी हुई कालोनी के दो-दो घरो में चोरी और लूट की घटना घटित होना पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।तो वहीं यह भी कहना गलत न होगा की खितौला थाना बल की कमी से जूझ रहा है,पर्याप्त बल के बिना बलहीन खितौला पुलिस विसर्जन में व्यस्त थी और लुटेरे घर के अंदर महिला को बंधक बनाकर लूटकर फरार हो गए।तो वहीँ यह कहना भी गलत न होगा की बल की कमी से जूझ रहे खितौला थाना क्षेत्र में लूट और चोरी वारदात बढ़ती ही जा रही है,हलाकि विभाग को इस बात का पता है की खितौला थाना में पर्याप्त बल नहीँ है उसके बावजूद भी पर्याप्त बल नहीं भेजा जा रहा है,तो वहीं बताया जा रहा है की नई बसाहट वाली कालोनियों में पुलिस गस्त न होने के कारण चोर कालोनी के सुने घरो के अलावा ग्रह स्वामी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे है।

*पहला मामला*

पहला मामला प्रज्ञा विहार कालोनी वार्ड नम्बर 13 खितौला निवासी पाण्डेय निवास के सुने घर को निशाना बनाते हुऐ घर का ताला तोड़कर आलमारी से नगदी एंव स्वर्ण आभुषण पर हाथ साफ कर दिया।

*दूसरा मामला*

तो वहीं प्रज्ञा विहार कालोनी वार्ड नम्बर 13 खितौला निवासी  आरती विश्वकर्मा ने खितोला थाने मे शिकायत दर्ज करते हुऐ बताया की 22 अक्टूबर की रात करीब12 बजे मेरे पति दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जाने दरवाजे में एवं गेट में बाहर से ताला लगाकर चले गये । घर मैं दोनों बच्चों बेटी अवनी विश्वकर्मा उस 7 वर्ष एवं बेटा अनविथ विश्वकर्मा उम्र 3 साल के साथ घर पर थी एवं घर की लाईट बंद कर कमरे में सो रहे थे । रात करीब 1 बजे मुझे गेट एवं दरवाजा खुलने की आवाज आयी तो मैंने सोचा की मेरे पति विनय वापस घर आये हैं घर के अन्दर कमरो की लाईट बंद थी तभी एक व्यक्ति ने मेरी आँख पर टार्च मारी तो मैं घबराकर एकदम से उठकर बैठी तभी अन्दर आये हुये व्यक्तियों में से एक ने कमरे की लाईट जलाई मैंने कहा की कौन हो तभी उसके साथ में आये हुये व्यक्तियों में से एक ने मेरा मुह पकड़ा और एक ने मेरे दोनो हाथ पीछे से पकड लिये और तीसरे व्यक्ति ने मेरे गले से मंगलसूत्र खींचा और बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति को आवाज लगाकर बुलाया तब वह व्यक्ति अन्दर आया और उसने लोहे की राड से मेरे गोदरेज की अलमारी का लाक राड से तोड़ दिया और अलमारी में रखे सोने की 03 अंगूठी एक जेन्ट्स दो लेडिस छोटे लोकेट के 02 मंगलसूत्र एवं बच्चे के सोने के 02 लाकेट चांदी की 04 चूड़ी बच्चो की पायल 05 जोड़ी, चांदी की दो जोड़ी पायल मेरी चांदी का खुसना, सोने के 01 जोडी कान के झाले, सोने की 01 मांग बिंदी, चांदी की बच्चो वाली 5 जोड़ी चूड़ी दो सोने की लोंग चांदी के सिक्के, तीन जोडी चांदी की बिछिया एवं नगदी पैसा करीबन 50,000 रूपये कुल कीमती करीबन 1,85,000 रूपये अलमारी से निकालकर लेकर गये हैं जाते जाते तोडे गये ताले भी लेकर चले गये। मैंने उन चारों लड़को का पीछा किया और चिल्लाया तो वे लोग मेरे घर से निकलकर दाहिने ओर खेत की ओर भाग गये चारों चोरो में से तीन दुबले पतले थे। उनमे से एक मोटा लड़का था एक ने काले रंग की जैकेट एवं नारंगी रंग का कपड़ा मुंह में बांधा था और अन्य तीन लडके काले रंग के कपड़े पहने थे व काला कपड़ा मुंह में बांधे थे मैं सामने आने पर उन्हें पहचान लूंगी। वहीँ महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 309(4), 331(4) के तहत अपराध कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

*इनका कहना है,*पुलिस दशहरा चल समोराह व्यस्त थी, शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है,

चंद्रकांत झा ,थाना प्रभारी खितौला

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें