अन्नदाता कृषि को बनाये लाभ का धंधा जिससे स्वयं हो सके सशक्त

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – किसानों की जीविका का प्रमुख स्त्रोत खेती ही है!खेती के लिए खाद की नितांत आवश्यकता होती है!किसानों को खाद की उपलब्धता सुगमता से हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा सतत दिशा -निर्देश दिए जा रहे है!
सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप मै मना रही है!स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों को अब खाद के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी ओर न ही परेशान होना पड़ेगा!उन्हें तहसील मुख्यालय से ही सुगमता के साथ खाद की उपलब्धता हो जायेगी!उक्त बातें सोमवार को विधायक प्रणय पांडेय ने स्लीमनाबाद मै खाद्य गोदाम के लोकार्पण कार्यक्रम मै कही!विधायक ने कहा कि स्लीमनाबाद मै पहले से भी नगद खाद केंद्र है ओर खाद्य गोदाम भी संचालित हो गई है!जिससे किसानों को खाद की उपलब्धता से सुगमता से हो जायेगी!किसान देश की शान है!किसान कल्याण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाए चलाई जा रही है!
किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े ओर उन्नतशील कृषक बने!किसान खेती को लाभ का धंधा बनाये, खेती से आमदनी दोगुनी करें ओर दूसरों को भी रोजगार प्राप्त करवाए!कार्यक्रम दौरान किसानों को फूल माला पहनाकर स्वागत कर खाद वितरित की गई!गौरतलब है कि किसानों को खाद की उपलब्धता समय से नहीं हो पाती थी!खाद के बहोरीबंद डबल लॉक गोदाम 25 किलोमीटर की दूरी तय कर जानी पड़ती थी ओर व्यापारियों से महंगे दामों पर खरीदना मजबूरी बन जाती थी!स्थानीय जनप्रतिनिधियों व किसानों ने स्लीमनाबाद मै बहोरीबंद जैसे विपणन विभाग की डबल लॉक गोदाम खोले जाने को लेकर मांग की!जिस पर विधायक ने स्लीमनाबाद मै खाद्य गोदाम को लेकर प्रशासनिक व शासन स्तर पर पत्राचार किया!जिसके बाद स्लीमनाबाद मै खाद्य गोदाम को लेकर निर्माण कार्य शुरू हुआ ओर अब खाद गोदाम बनकर तैयार हुई!

1 हजार मिट्रिक टन है क्षमता

जिला विपणन अधिकारी अमन पांडेय ने बताया कि स्लीमनाबाद खाद्य गोदाम की क्षमता 1 हजार मिट्रिक टन है!
खाद्य गोदाम से किसान बेहिचक खाद प्राप्त कर सकते है!
किसान खाद के लिए ई टोकन बनवाये ओर टोकन लाकर खाद्य गोदाम से खाद्य प्राप्त कर सकते है!सभी प्रकार की खाद की उपलब्धता खाद्य गोदाम है!खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शिता के साथ होगी!इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उम्मेद सिंह,चंद्रशेखर अग्रहरी,रतन गुप्ता,जगदेव पटेल, रवि दुबे,कमलेश सिंघई,राहुल ठाकुर पार्थ दुबे,शिवदत्त तिवारी सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें