खेल मैदान की मेहनत रंग लाई, तीन विद्यार्थियों का अग्निवीर सैनिक में चयन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : तहसील क्षेत्र अंतर्गत शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी के हाल ही मै 12वीं उत्तीर्ण मयंक जायसवाल पिता प्रकाश जायसवाल ग्राम खम्हरिया,अनुज जायसवाल पिता विनोद जायसवाल ग्राम खम्हरिया एवं मनीष जायसवाल पिता शिवचरण जायसवाल लखनवारा का अग्निवीर सैनिक के लिए चयन हुआ है। इस उल्लेखनीय सफलता से स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज हल्दकार ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये तीनों विद्यार्थी राष्ट्र सेवा के माध्यम से विद्यालय, अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।विद्यालय के व्यायाम शिक्षक महेंद्र सिंह तेवरी ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से दौड़, शारीरिक प्रशिक्षण, खेलकूद एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के कारण विद्यार्थियों ने अग्निवीर चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है।विद्यालय परिवार ने मयंक जायसवाल, अनुज जायसवाल एवं मनीष जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों के अग्निवीर सैनिक के चयन पर शाला परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















