मक्के की खेती से किसान होंगे समृद्ध लहलहाने लगी स्वीटकार्न व हाइब्रिड मक्के की फसल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :देश व विदेशों तक मक्के के लिए अपनी पहचान बना चुका स्लीमनाबाद तहसील की ग्राम पंचायत तेवरी इस बार फिर से मक्के उत्पादन के नाम कमाएगा।इस बार बड़ी संख्या मे किसानों ने मक्के की खेती की है।चूंकि गत वर्ष वर्षा अच्छी होने से किसानों को मक्का उत्पादन मै आमदनी बढ़ी थी!कृषक नारायण प्रसाद कुशवाहा, संतोष जैन,नन्दू कुशवाहा,बैजनाथ काछी ,सरमन काछी ने बताया कि तेवरी मक्का उत्पादक क्षेत्र है।तेवरी से लगे लखनवारा, गुदरी ,नैगवा व बिचुआ ग्रामो मैं बड़ी संख्या  मैं कृषक मक्के की बोवनी कर वर्ष भर की आमदनी कर लेते थे।क्षेत्र का मक्का देश सहित विदेशों तक निर्यात होता था जिससे अच्छी आमदनी हो जाती है।गत वर्ष हाइब्रिड मक्के की बोवनी 500 हैक्टेयर व स्वीटकॉर्न की बोवनी 500 हैक्टेयर पर हुई है।जो इस वर्ष हाइब्रिड मक्के की बोवनी 600 हैक्टेयर व स्वीटकार्न की बोवनी 600 हैक्टेयर है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारे सजती है दुकानें

मक्का उत्पादक कृषको ने बताया कि जुलाई-अगस्त मैं जब मक्का की फसल पककर तैयार हो जाती है तो राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे दोनो ओर मक्का की दुकानें सज जाती है।जिससे मक्का तो बाहर निर्यात के लिए जाता ही है साथ राहगीर आवागमन के दौरान मक्के का स्वाद लेते है।
दो माह मैं प्रत्येक मक्का उत्पादक कृषक लाखो रुपये की आमदनी कर लेता है।जिससे आर्थिक स्थिति परिपक्व हो जाती है।हाल ही मै मक्का निकलना शुरू हो गया है ओर फोरलेन मार्ग मै दुकाने लगना शुरू हो गई है!

कृषि अमला पहुँचा खेतो मैं

तेवरी क्षेत्र मैं मक्के की हुई बोवनी का निरीक्षण करने शनिवार को कृषि विभाग का अमला खेतो मैं पहुँचा और मक्का उत्पादक कृषको से चर्चा की।जिसमे कृषको ने बतलाया गया कीसाथ ही मक्के की प्रारंभिक अवस्था मे इल्लियों का प्रकोप देखा जा रहा है।इल्लियों के प्रकोप से मक्के की फसल को बचाने दवाई छिड़काव के बारे मे जानकारियां दी।

इनका कहना है– अमर सिंह एमा
एसएडीओ कृषि विभाग बहोरीबंद

इस वर्ष किसानों ने मक्के की खेती का रकबा बढ़ाया है।तेवरी का मक्का देश सहित विदेशों तक निर्यात होता है।
मक्के की फसल कीट व्याधि रोगों से बचाने कृषि अमला कीटनाशक दवाइयों के छिडकाव की समसामयिक सलाह दे रहा है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें