भाजपा के हुए भारत,मुख्यमंत्री की उपस्थिति में की सदस्यता ग्रहण
जबलपुर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश के महामंत्री पद और भाजपा के अन्य पदों पर रह चुके है वर्तमान में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष है,भारत सिंह यादव ने आज मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा, और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुये।
निर्दलीय चुनाव लड़कर दे चुके हैं टक्कर
वहीँ आपको बता दें की 2018 विधानसभा चुनाव में जबलपुर की पनागर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और लगभग 42,500 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे वही कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही निश्चित ही भारत सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और समाज को लाभ मिलेगा l
इन्होंने ने भी ली सदस्यता
वहीं भारत सिंह यादव के साथ कांता प्रसाद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा, किशन सोनी पूर्व जिला मंत्री, दीपक टिम्मी शर्मा भाजपा कार्यकर्ता, शालिगराम बिलोहा, शिवराम पटेल सरपंच ग्राम एरोरा, निजाम खां, विपिन साहू, हरीशंकर निगम, पप्पू राय, आशीष श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ कांग्रेस, भुवनेश्वर सिंह ठाकुर, नितिन राय, जितेंद्र सिंह ठाकुर जिला महासचिव कांग्रेस, संतोष यादव, संजय वर्मा, अनूप मिश्रा, राम गौर, अनीस चौरसिया जिला उपाध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ कांग्रेस, सजंय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ कांग्रेस, आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण को।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।