धूमधाम से निकली डोल शोभायात्रा,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

राजेश मदान बैतूल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंगलवार को डोल ग्यारस पर श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज एवं श्री राम मंदिर रामनगर से एक एक डोल को लेकर शोभायात्रा निकली। श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि डोल में विराजित भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप का गंज के हनुमान चौक पर स्थित कल्पना स्टोर्स के सामने श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से पूजन किया। तत्पश्चात दोनों डोल को एक साथ लेकर शोभायात्रा गंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। जहां पंडित पीयूष अग्निहोत्री द्वार महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। पंडित नरेश शर्मा, योगू शर्मा, सोमेश त्रिवेदी, गोल्डी मिश्रा ने शोर मच गया शोर देखो आया माखन चोर, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे सुमधुर भजन कीर्तन की प्रस्तुति देकर नगर को भक्तिमय किया।श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा और आरती करके शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने डोल के नीचे से निकलकर बालगोपाल के स्वरूप की परिक्रमा कर मनौती मानी।श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अशोक दीक्षित ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।आयोजित शोभायात्रा में मंदिर के पंडित श्यामनारायण अग्निहोत्री, पंडित प्रवीण शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, अशोक दीक्षित, नरेश शर्मा, हरबंश आहूजा, मनोज भार्गव, राजेश मदान, हरकचंद शाह, परमानंद खंडेलवाल, रविकांत मिश्रा, तेजराव झरबड़े, सपन दुबे, ब्रजेश तिवारी, बंटी आहूजा, बबलू पंवार, गोलू बतरा, राजू अग्रवाल, सत्य नारायण अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, संदीप माहेश्वरी, बाबू भार्गव, अनिल गुबरेले, ब्रजेश मगरे, प्रवीण बिहारे, टीनू पटेल, संजू अग्रवाल, अनुराग मिश्रा, अन्नू गुबरेले, नंदन श्रीवास, कन्हैया राठौर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















