जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्लीमनाबाद मै हुआ भव्य स्वागत,भाजपा कार्यकर्ताओ नें की पुष्पवर्षा

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के सोमवार की शाम 6 बजे स्लीमनाबाद पहुंचने पर जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया।स्लीमनाबाद थाना की सीमा नैगवा ग्राम मै यात्रा के प्रवेश करने पर विधायक प्रणय पांडेय व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर बाइक यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाना बताया गया है।नैगवा से बाइक यात्रा में विधायक प्रणय पांडेय भी भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और बाइक सवार शामिल रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से यात्रा के गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों ने रुककर पुष्पवर्षा की और यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक प्रणय पांडेय ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, रतन गुप्ता, चंद्रशेखर अग्रहरी, रवि दुबे, सुनील गुप्ता, जगदेव पटेल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे है!
वही कार्यक्रम व्यवस्था को दुरस्त करने जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, उपयंत्री, सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित रहे!

नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प 

यात्रा के स्लीमनाबाद पहुंचने पर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया!युवाओं को नशे के दुष्प्रभावो से दूर रहने तथा स्वस्थ ओर सकारात्मक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया!

ग्राम चौपाल के माध्यम से जनसंवाद

स्लीमनाबाद मै ही नशा मुक्ति संकल्प के बाद ‘ग्राम चौपाल आयोजित की गईं । जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद और सेवा कार्यों से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके बाद सेवा संकल्प यात्रा के सहभागियों द्वारा स्लीमनाबाद में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता सेवा की गईं ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें