रुक जाना नहीं का रिजल्ट आने के बाद भी छात्र को नहीँ दिया जा रहा स्कूल में प्रवेश


जबलपुर/सिहोरा:मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ‘रुक जाना नहीं’ योजना में 10 वी कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद भी सिहोरा के एक छात्र को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया रहा है,स्कूल प्रबंधन का कहना है कि 31 जुलाई को प्रवेश पोर्टल बन्द हो जाने के कारण हम प्रवेश नहीँ दे सकते।अब ऐसे में अभिभावकों को चिंता बढ़ गई है,साथ ही अब सवाल यह है की जिन छात्रों का रिजल्ट देर से आया है उन छात्रों के भविष्य का क्या होगा ?गौरतलब है की मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा का जून-जुलाई सत्र 2026 का रिजल्ट 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।लेकिन रुक जाना नहीं’ योजना में 10 वी पास करने के बाद भी छात्र को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
सिहोरा एसडीएम से की शिकायत
मामला सिहोरा के शिक्षा प्रचारक समिति उच्च.माध्यमिक विद्यालय (जनता स्कूल) का है,छात्र शालेंद्र पटेल पिता दिनेश पटेल निवासी सिहोरा ने एसडीएम सिहोरा ज्योति परस्ते को विगत दिवस मंगलवार के दिन लिखित शिकायत देते हुए बताया कि इस वर्ष उसने के रुक जाना नहीँ योजना के अंतर्गत कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी जिसका परीक्षा परिणाम देर से आया रिजल्ट देर से आने के बाद जब छात्र शालेंद्र स्कूल में प्रवेश के लिए शिक्षा प्रचारक समिति उच्च.माध्यमिक विद्यालय सिहोरा (जनता स्कूल) पहुँचा तो स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश पोर्टल बन्द होने का हवाला देते हुए स्कूल में प्रवेश देने से इंकार कर दिया,छात्र का कहना है की परीक्षा परिणाम देर से आया उसमें उसकी क्या गलती? फिर भी उसे स्कूल में प्रवेश न देकर उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है ?साथ ही छात्र ने स्कूल में प्रवेश के लिए प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है,ताकि उसका साल बर्बाद होने से बच सके ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































