योग वेदांत सेवा समिति ने पद्मश्री मोहन नागर का किया सम्मान

राजेश मदान बैतूल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत जल प्रहरी, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त समाजसेवी मोहन नागर के बैतूल आगमन पर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। भारत भारती स्थित उनके निवास पर श्री योग वेदांत सेवा समिति, बैतूल ने शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।सम्मान समारोह में श्री योग वेदांत सेवा समिति के संरक्षक राजेश मदान के नेतृत्व में श्याम मदान, कपिल डांगे, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी एवं मोहन मदान सहित अन्य सदस्यों ने मोहन नागर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का सत्साहित्य ईश्वर की ओर तथा बापू को जेल क्यों? भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नदी-तालाबों के पुनर्जीवन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, गौ सेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में मोहन नागर द्वारा किए गए कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जल प्रहरी के रूप में मोहन नागर ने अपने कार्यों से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में विशिष्ट पहचान बनाई है। राष्ट्रपति से पद्मश्री सम्मान प्राप्त करना बैतूल सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
बैठक के दौरान समिति के संरक्षक राजेश मदान एवं अन्य सदस्यों ने मोहन नागर से जल संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही बापूजी के जोधपुर एवं अहमदाबाद प्रकरण के संबंध में भी विस्तृत बातचीत हुई।सम्मान से अभिभूत मोहन नागर ने बैतूलवासियों के आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















