सेवा निवृत्त हुये 19 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

जबलपुर;जिले में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 19 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30-6-2026 की शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, कार्य. निरीक्षक रमाकांत यादव पुलिस लाईन, कार्य. उप निरीक्षक रामनारायण दाहिया थाना ग्वारीघाट, कार्य. उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी थाना तिलवारा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा यातयात थाना मालवीय चौक, कार्य. सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत यातायात थाना गढ़ा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक गेंदालाल विश्वकर्मा थाना कटंगी, कार्य. सहायक उप निरीक्षक महेश प्रसाद पुलिस लाईन, कार्य. सहायक उप निरीक्षक मोह. अनीक यातायात थाना घमापुर, कार्य. सहायक उप निरीक्षक इसरार खान यातायात थाना घमापुर, कार्य. सहायक उप निरीक्षक ओबेरतुस टोप्पो थाना गढ़ा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस लाईन, कार्य.सहायक उप निरीक्षक सरोज सेन थाना माढ़ोताल, कार्य. प्रधान आरक्षक जमुना प्रसाद प्रजापति जिला विशेष शाखा, कार्य. प्रधान आरक्षक संतोष कुमार मिश्रा विशेष शाखा, कार्य. प्रधान आरक्षक रमाकांत दुबे थाना गोहलपुर, कार्य. प्रधान आरक्षक पुष्पा राजपूत महिला थाना, कार्य. प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार दुबे थाना गढ़ा, कार्य. प्रधान आरक्षक कैलाश शंकर दुबे थाना खमरिया को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु वेनिवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 अंजना तिवारी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।इस अवसर पर मधुर पटेरिया के बडे भाई सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक पटेरिया तथा अन्य सेवानिर्वत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियो के परिजन उपस्थित रहे।
क्या बोले अधिकारी
वहीँ इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 34 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















