सिहोरा में मुहर्रम में हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:सिहोरा में दसवीं मुहर्रम यानी यौमे आशूरा के मौके पर शाम से मुहर्रम के जुलूस निकलना शुरू हुए। क्षेत्र में ताजिया, सवारी और अखाड़ों के साथ अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। पूरे नगर में धार्मिक माहौल के बीच जगह-जगह लंगर और सबील का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मुहर्रम के दौरान सिहोरा की एक विशेष परंपरा भी देखने को मिली। सरावगी मोहल्ला में सरावगी परिवार द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नगर के सभी ताजियों का स्वागत किया गया। सरावगी परिवार ने ताजियादारों और अकीदतमंदों का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।मुहर्रम के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली। प्रशासन और पुलिस व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। ताजियों में प्रमुख रूप से बिल्हा का ताजिया,शुक्ल जी का बखरी का ताजिया जो कि 100 साल पहले से शुक्ल जी के द्वारा बनवाया जाता था,नए मोहल्ले के ताजिया ,सवारी,कटरा मोहल्ले के ताजिया सवारी,वार्ड 5 से तालाब के पास से सवारी और ताजिये,निकाले गए,,अली अहमद और साथियों ने ताजियों के साथ शहीदी कलाम पेश किए,पूरे मुहर्रम में जगह जगह लंगर बांटे गए,मुहर्रम जुलूस का नेतृत्व 100 साल पुराने नबी बख्श अखाड़े ने किया,लाठी तलवार बाजी के करतब दिखाए, 8 साल के मासूम बाबा की सवारी आकर्षण का केंद्र रही,10 मोहर्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ,फैज आलम शाह,गुलाम नवी अंसारी,गुल्लू शमशेर खान,drमंसूरी,इब्राहिम कुरैशी,बाबा कुरैशी,अकरम अंसारी,दादा यूसुफ,करीम खान,राजा खान,समद वेल्डिंग,पार्षद अरशद खान,पार्षद प्रमोद चौधरी शोएब कुरैशी,प्रकाश कुररी या पप्पू सरावगी,चंगू सरावगी,उस्ताद नसीम सिद्दीकी,फैज आलम,सलीम मकरानीसाबिर बाबा,आशिक बाबा,जावेद लंगर, कटरा मोहल्ला लंगर कमेटी,पठानी मोहल्ला लंगर कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान रहा

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें