स्कूल चले हम अभियान के तहत स्कूलों मैं पहुंचें अधिकारी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :आपके द्वारा प्रतिदिन किया गया एक-एक अच्छा कार्य, नियमित पढ़ाई, कड़ी मेहनत,समय का उचित प्रबंधन और दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करना सफलता का मूल मंत्र है। बड़ा बनने और ऊंचा पहुंचने का सपना देखिए और इसे साकार करने के लिए सोचिए। जब आप सोचेंगे कैसे करना है,क्यों करना है तभी आप लक्ष्य निर्धारित कर वहां तक पहुंच सकेंगे। यह बातें बहोरीबंद विकासखंड स्त्रोत समन्यवक प्रशांत मिश्रा ने स्कूल चलें अभियान” के अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला कूडन पहुंचकर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहीं।
उनके साथ सहायक यंत्री अरविंद पटेल भी रहे!
इसके पूर्व बीआरसी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात् शालेय परिवार ने पुष्पगुच्छ,पुष्पमाला और श्री फल भेंट कर बीआरसी व सहायक यंत्री का हार्दिक स्वागत किया।इसके बाद बीआरसी व सहायक यंत्री शासकीय माध्यमिक शाला तिहारी पहुंचें जहाँ विद्यार्थियों के बीच शिक्षक और बतौर प्रेरक मार्गदर्शन देते हुए शिक्षा,पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत की। जब उन्होंने बच्चों से घुल मिलकर बात की तो कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने खुलकर बेबाकी से उनके सवालों के जवाब दिए!बीआरसी ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप स्वर्णिम भारत के भविष्य हैं, नियमित पढ़ाई, कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सक्सेस फॉर्मूला हैं।बीआरसी ने शिक्षक की भूमिका मैं वंदे मातरम के रचयिता कौन है, देश मैं कितने राज्य है, राष्ट्रपति का नाम क्या है आदि सवाल विद्यार्थियों से किये!
विद्यार्थियों ने भी प्रश्नों के जवाब बड़े ही उत्साह के साथ दिए!
बीआरसी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप टाफ़ी ओर नोटबुक वितरित किये!
तहसीलदार ने बढ़ाया हौसला
शासकीय माध्यमिक शाला बहोरीबंद मे तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने प्रेरक बन विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आपके द्वारा रोज-रोज किया गया एक-एक अच्छा कार्य आपके जीवन में बदलाव लाने का सटीक नुख्सा है!बच्चों से सफल होने के लिए मेहनत, अनुशासन, पढ़ाई पर जोर दिया!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














