स्वस्थ शरीर के लिए गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए पौष्टीक आहार का सेवन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद मे प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य परीक्षण के शिविर आयोजित किया गया!जहाँ बड़ी संख्या मै गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जाँच कर दवाइयां वितरित की गईं!चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे ने कहा कि हर गर्भवती महिला को कम से कम चार बार अस्पताल आकर जाँच करानी चाहिए!सभी आशा कार्यकर्ता गर्भवती के घर में जाँच हेतु जाये!गर्भवती महिलाओ को तो चार बार जाँच कराना आवश्यक है!शुरू के तीन महीने फ़ोलिक एसिड एवं 4 से 9 महीने तक आयरन एंड कैल्शियम की गोली खाने सेबच्चे विकलांग भी नही होते ईवीएम खून की कमी भी नही होती!शिविर के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं फल वितरण किया गया!चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे के द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान हर महिला को पौष्टिक आहार जैसे आंगनबाड़ी से प्राप्त पैकेट दलिया,हरे पत्तेदार सब्जिया ,मौसमी सब्जिया एवं फल का सेवन करना चाहिए जिससे महिलाओं को खून, शरीर में दर्द एवं प्रसव में दिक्कत नहीं आती!इनसे बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता हैइस दौरान डॉ दिव्या राय,डॉ आयुषी रावत, नर्सिंग ऑफिसर अर्चना मसीह ,आशीष जैन, कमल शुक्ला गर्भवती महिलाये उपस्थित रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














