इन चार अपराधियों को लगानी होगी हर माह थाने में हाजिरी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चार आदतन अपराधियों पर सख्ती करते हुए उन्हें निर्धारित तिथियों पर हर माह संबंधित पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से हाजिरी लगाने के आदेश दिए हैं।पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जारी आदेश के अनुसार, आधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदंबा कॉलोनी, महाराजपुर निवासी 19 वर्षीय लकी गोटिया तथा गोरखपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाथीताल कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय कबीर यादव को आगामी चार माह तक प्रत्येक माह की 15 और 25 तारीख को संबंधित थाने में उपस्थित होना होगा।वहीं, गोहलपुर थाना क्षेत्र के मोतीनाला पुल के पास बंधैया मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय गगन यादव तथा कटंगी थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला कटंगी निवासी 22 वर्षीय अरबाज मंसूरी को तीन माह तक प्रत्येक माह की 25 तारीख को संबंधित थाने में हाजिरी लगानी होगी।चारों अपराधियों पर मारपीट करने, गाली गलौच करने, लूटपाट करने, अवैध शस्त्र रखने, चाकूबाजी, हत्या का प्रयास, घर में घुसकर तोड़ फोड़, जान से मारने की धमकी देने, बलवा करने और जुआँ-सट्टा खेलने जैसे अपराध दर्ज हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें