तुलसी पूजन दिवस विशेष:तुलशी को दूध से सींचने पर होती है लक्षमी की प्राप्ति

Tulsi Puja Day Special;देशभर में आज के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है, इस पर्व की सुरुवात संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा की गई थी कहते हैं तुलसी का पौधा धार्मिक आस्था के साथ आर्युवेद के हिसाब से भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी भगवान का एक वरदान है,
तुलशी को दूध से सींचने पर होती है लक्षमी की प्राप्ति
वहीँ पुराणों की मानें तुलसी रोपने तथा उसे दूध से सींचने पर स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है | तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाने से तेजस्विता बढ़ती है |‘तुलसी के पत्ते त्रिदोषनाशक है, इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है | ५ – ७ पत्ते रोज ले सकते हैं | तुलसी दिल – दिमाग को बहुत फायदा करती है | मानो ईश्वर की तरफ से आरोग्य की संजीवनी है ।
*“संजीवनी तुलसी”*
भोजन के पहले अथवा बाद में तुलसी – पत्ते लेते हो तो स्वास्थ्य के लिए, वायु व कफ शमन के लिए तुलसी औषधि का काम करती है | खड़े – खड़े या चलते – चलते तुलसी – पत्ते खा सकते हैं लेकिन और चीज खाना शास्त्र – विहित नहीं है, अपने हित में नहीं है |दूध के साथ तुलसी वर्जित है, बाकी पानी, दही, भोजन आदि हर चीज के साथ तुलसी ले सकतें हैं | रविवार को तुलसी ताप उत्पन्न करती है, इसलिए रविवार को तुलसी न तोड़ें, न खायें | ७ दिन तक तुलसी – पत्ते बासी नहीं माने जाते |विज्ञान का आविष्कार इस बात को स्पष्ट करने में सफल हुआ है कि तुलसी में विद्युत् – तत्त्व उपजाने और शरीर में विद्युत् – तत्त्व को सजग रखने का अद्भुत सामर्थ्य है | थोडा तुलसी – रस लेकर तेल की तरह थोड़ी मालिश करें तो विद्युत् – प्रवाह अच्छा चलेगा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















