उधड़ने लगीं तहसील कार्यालय भवन की दीवालें,छत में नमी,मरम्मत की मांग

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर/कटनी:एक तरफ तो मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 चला रही है,ताकि अधिकारी कर्मचारी जनता के बीच पहुँचकर जन समस्याओं को सुनें और उनका निराकरण करें,लेकिन जहाँ पर जनता की समस्या सुनने वाले अधिकारी कर्मचारी बैठते हैं उस तहसील कार्यालय भवन की दीवारें उधड़ने लगी हैं,अब ऐसे में सवाल उठता है इनकी समस्या कौन सुनेगा ? कब तक इस भवन की मरम्मत होगी ? इस तरह के तमाम सवाल आज खड़े हो रहे हैं।

मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत आने वाली उमरियापान तहसील कार्यालय का है जहाँ पर मरम्मत के अभाव में तहसील कार्यालय भवन की दीवारें उधड़ने लगीं है,

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमरियापान तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण 20/09/2014 को तत्कालीन भाजपा विधायक मोती कश्यप के समय हुआ था और उस समय मोती कश्यप मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री थे लेकिन उसके बाद आज तक इस भवन की मरम्मत तक नहीँ की गई,नतीजन आज भवन की स्तिथि दयनीय बनी हुई।लोगों का आरोप है की निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग और समय पर भवन की मरम्मत न होने के कारण तहसील कार्यालय भवन की आज ये स्तिथि निर्मित हो गई है।

वहीँ बताया जा रहा है की तहसील कार्यालय में कई जगहों पर छत पर सीत जमा हुआ है,ऐसे में भवन के अंदर बैठकर अधिकारी औऱ कर्मचारियोँ का काम करना आसान नहीँ हैं,सूत्रो की मानें तो जब से यह भवन बना है तबसे लेकर आजतक इस भवन की मरम्मत नहीँ की गई,जबकि इस सबंध में स्थानीय कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारों को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है।लेकिन जिम्मेदारों के कानों में जूँ तक नहीँ रेंग रही है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें