खितौला के लालचंद में छात्रों के लिए बीस दिवसीय प्रशिक्षण

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा-शासकीय लालचंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार के कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र रिटेल ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनके लिए बीस दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण की देखरेख विद्यालय की व्यावसायिक प्रशिक्षक अंजना सिंह कर रही है छात्रों को इस प्रशिक्षण के दौरान व्यापार के तौर तरीके बाजार की प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों को सामान बेचने के विभिन्न तरीके सिखाए जा रहे हैं इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए तैयार करना है विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निधि दुबे एंव व्यावसायिक प्रभारी एस के प्यासी ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच कर छात्रों से बातचीत की और प्रशिक्षण का जायजा लिया नवनीत शुक्ला ने बताया कि छात्र रिटेलिंग कारोबार की बारीकियां को सीख रहे हैं विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह का व्यापारिक प्रशिक्षण छात्रों को नौकरी न मिलने की स्थिति में स्वरोजगार शुरू करने और दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम बनाएगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें