त्रिवेणी गौशाला की पहल: हर घर से गौमाता तक पहुंचेगी “पहली रोटी गाय की

राजेश मदान बैतूल।* गौसेवा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से त्रिवेणी गौशाला समिति झगड़िया ने “पहली रोटी गाय की” सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि सनातन संस्कृति में भोजन से पहले गाय का हिस्सा निकालने की परंपरा रही है। ‘पहली रोटी गाय की’ प्रकल्प उसी भाव को पुनः जागृत करने का प्रयास है, ताकि कोई भी गौमाता भूखी न रहे।इस प्रकल्प के तहत अब शहर के कई वार्ड से गौमाता के लिए गौ ग्रास एकत्र किया जा रहा है।समिति द्वारा इसके लिए एक विशेष वाहन शुरू किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह तय समय पर वार्ड में पहुंचकर श्रद्धालुओं के घरों से गाय के लिए निकाली गई पहली रोटी, सूखी सब्जी एवं अन्य गौ ग्रास एकत्र कर रहा है। एकत्र किया गया समस्त ग्रास सीधे त्रिवेणी गौशाला पहुंचाकर गौमाता को अर्पित किया जाता है।
सेवाभाव से उपलब्ध हो रहे शुद्ध गौ उत्पाद
समिति के वरिष्ठ संचालक दीपक कपूर ने कहा कि “यह केवल गौ ग्रास नहीं, श्रद्धा का संग्रह है। हमारा लक्ष्य हर घर को गौसेवा से जोड़ना है।” गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिति द्वारा शुद्ध गौ घृत, गौ झरण अर्क, पंचगव्य निर्मित धूप अगरबत्ती, गोबर के कंडे दीपक एवं अन्य गौ उत्पाद भी सेवाभाव से वाहन में कम दरों पर आमजन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनसे प्राप्त राशि का उपयोग गौशाला में संरक्षित गौवंश के चारे, पानी व चिकित्सा व्यवस्था में किया जाएगा। जिले की जनता एक बार सहपरिवार गौशाला पधारकर अवलोकन करें।
शहरवासियों का मिल रहा प्रतिसाद
समाजसेवी राजेश मदान सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे नई पीढ़ी भी गौसेवा के संस्कार से जुड़ेगी। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे प्रतिदिन पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालें।
कोषाध्यक्ष रामराव वराठे ने आग्रह किया कि यदि कोई दानदाता गौशाला में दान राशि से सहयोग करना चाहते है वें वाहन चालक को राशि देकर रसीद प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर समिति संचालक तनुज शाह, मनीष ठाकुर, समाजसेवी राजेश मदान, उपाध्यक्ष पंजाबराव मगरदे, कोषाध्यक्ष रामराव वराठे, प्रबंधक अनिल पंवार, कमलेश अमरूते सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















