खतरों के साये मैं गढ़ा जा रहा विद्यार्थियों का भविष्य, जर्जर भवन दे रहा हादसों को न्यौता

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद : शिक्षा के लिए भवन सबसे आधार भूत जरूरत मानी जाती है, लेकिन जब पढऩे के लिए विद्यार्थी स्कूल पहुंचें और उनका सारा ध्यान जर्जर स्कूल की बिल्डिंग पर ही लगा रहे तो ऐसे में शिक्षा का स्तर क्या होगा। शासन जिले स्तर पर खुद ही जर्जर स्कूलों के आंकड़े मंगवाता है, लेकिन उन्हें नए भवन मुहैया करवाने की ओर ध्यान नहीं देता।ऐसा ही एक मामला जन शिक्षा केंद्र स्लीमनाबाद अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सिहुडी का सामने आया है!
जहां माध्यमिक शाला भवन जर्जर स्थिति मे है।जिस कारण खतरों के बीच विद्यार्थियों को अध्ययन करना पड़ रहा है।

जर्जर भवन दे रहा हादसों का न्यौता

शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल सिहुडी (छपरा )का स्कूल भवन जर्जर होने के कारण अतिरिक्त कमरे मैं कक्षा 6 वी से 8 वी तक की कक्षाये संचालित करना पड़ रहा है।क्योंकि जर्जर भवन से हादसे का खतरा बना हुआ है।हाल ही मैं हुई बारिश से उक्त जर्जर भवन के छत से पानी का रिसाव हो रहा है।साथ ही जगह-जगह प्लास्टर उखड़ने लगा है।
जिससे विद्यार्थियों को स्कूल परिसर मैं हादसे का खतरा बना हुआ है।जिससे डर सता रहा है कि कही जर्जर भवन किसी भी समय जमीदोंज न हो जाये जिससे कोई घटना घटित हो जाये।
स्कूल के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि माध्यमिक शाला भवन के तीनों कक्ष जर्जर हो चुके है।जिसकी जानकारी जनपद शिक्षा केंद्र को भेज दी गई है।
साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्री को भी मौके पर बुलाकर भवन निर्माण की स्थिति दिखा दी गईं है!
जिसके बाद स्कूल भवन की मरम्मत के लिए उपयंत्री के द्वारा जिला स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है!
राशि स्वीकृत हो जाये तों भवनो का मरम्मतीकरण हो सके!

इनका कहना है- प्रशांत मिश्रा बीआरसीसी

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सिहुडी के भवन जर्जर होने की जानकारी उपरांत सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्री व जिला स्तर के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।आगे की प्रक्रिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा ही पूर्ण कराई जाएगी।फिलहाल 6 वी से 8 वी कक्षा के विद्यार्थियों को अतिरिक्त भवन मैं बैठाया जा रहा है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें