सशक्त शिक्षक ही सशक्त राष्ट्र होते है नींव,महर्षि विद्या मंदिर मै तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : महार्षि विद्या मंदिर स्लीमनाबाद में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल्य आधारित शिक्षा, स्मार्ट कक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई ), करियर मार्गदर्शन तथा नवीन शिक्षण पद्धतियों पर गहन अध्ययन एवं अभ्यास किया।प्रथम दिवस का प्रशिक्षण प्राचार्या डॉ. सरिता पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्लीमनाबाद महाविद्यालय प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ने कहा कि शिक्षक होना हमारे लिए गौरव की बात है और हम बच्चो को संस्कार युक्त शिक्षा दे यही हमारा लक्ष्य होना चाहिये! गुरुदेव महर्षि महेश योगी का यही संदेश भी है! हम प्राणायाम भावातीत ध्यान एवं योग के माध्यम से शरीर के विचारो को नष्ट करे और सनातन शिक्षा प्रणाली के अनुसार बच्चो को वेद पुराण गीता रामायण उपनिषद स्मृतियां वेदांग श्रुति के बारे मे जानकारी दें एवं स्वयं भी अध्ययन करे तभी राष्ट्र हित एवं संस्कृति की सुरक्षा हो सकेगी!द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण डॉ. दिलीप त्रिपाठी द्वारा प्रभावी एवं प्रेरणादायक ढंग से संचालित किया गया।तृतीय दिवस का समापन प्राचार्या प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा राहुल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम ने शिक्षकों में नवाचार, तकनीकी दक्षता तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें