योग से सीखा निरोगी रहने का मंत्र, जीवन मे अपनाने का लिया संकल्प

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र मे जगह -जगह योगा कार्यक्रम आयोजित हुए!विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम महावीर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद मे योगा कार्यक्रम आयोजित हुआ! जहाँ विभिन्न प्रकार के योगासन कराकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया! इस दौरान जनपद सीईओ अभिषेक कुमार,तहसीलदार आशीष अग्रवाल,नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, बीईओ मनोज गर्ग,बीआरसी प्रशांत मिश्रा, प्राचार्य महेंद्र राय सहित जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की उपस्थिति रही!वही स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मै भी योगा कार्यक्रम आयोजित हुआ! प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ने कहा कि हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है!यह 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है!योग केवल शारीरिक ही नही, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफ़ी फायदेमंद है!योग का प्राचीन ज्ञान हमको शारीरिक स्वच्छता मानसिक स्पष्टता ओर आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाता है!योग के माध्यम से दोनों को स्वस्थ्य रखा जा सकता है!इसलिए सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए! प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वास्थ्य रहता है!इस दौरान डॉ किरण खरादी,डॉ शैलेन्द्र जाट, डॉ प्रीति यादव, डॉ भारती यादव,डॉ सपना द्विवेदी,अंजना पांडेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ की उपस्थिति रही!

कूड़ा मर्दानगढ़ स्कूल मे योग कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश 

बहोरीबंद विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ा मर्दानगढ़ मे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया!कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर ओर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया!प्राचार्या इंदु पांडेय ने कहा कि योग केवल एक विद्या नहीं अपितु विज्ञान भी है, जिसमें तन और मन को आत्मा से जोड़ने का विधान भी है।योग करने से बीमारियां दूर रहती है ओर शरीर स्वास्थ्य रहता है!इस दौरान प्राचार्या इंदु पांडेय सहित स्कूल स्टॉफ की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें