योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए है काफ़ी फायदेमंद

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर बहोरीबंद विकासखंड के सभी आँगनबाडी केंद्रों मै योगा कार्यक्रम आयोजित हुए!स्लीमनाबाद आँगनबाड़ी केंद्र मै पर्यवेक्षक पुष्पा आरख के मौजूदगी मै योगा कार्यक्रम हुआ!
पर्यवेक्षक पुष्पा आरख ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने की विधा में योग सबसे उत्तम है। योग का सीधा संबंध जोडऩे से है। जब शरीर का वजन बढऩे लगे तो व्यायाम आवश्यक है। ऐसे ही मन पर भार बढ़े तो योग और धन का वजन बढ जाए तो दान करना चाहिए।योग की शुरुआत ऊं कार शब्द की ध्वनि के साथ हुई। इसके बाद देश के सांस्कृतिक संबोधन स्वरूप दोनों हाथों को जोडकऱ अभिवादन करते हुए यूट्यूब से प्राप्त अनुदेशों के अनुसार सभी ने योग से पूर्व ग्रीवा व स्कंध चालन को गति प्रदान की। इसमें गर्दन व कंधे से जुड़े व्यायाम किए गए। स्कंध चक्र में दोनों हाथों की कोहनी मोडकऱ कंधों पर रखते हुए वृत्ताकार घुमाते हुए चेहरे के सामने लाकर धीरे-धीरे घुमाया गया। फिर कटीचालन के अभ्यास में हाथ सामने रखकर कमर को दाएं बाएं घुमाया गया। इसी तरह अन्य आसन भी करवाए गए। लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
योग के अंतिम चरण में प्राणायाम की क्रियाएं की गई। इसमें कपाल भाती के साथ श्वास के लिए भस्त्रिका आदि प्राणायाम के योग किए गए।इसके साथ ही ग्राम पंचायतों,विद्यालयों, आंगनवाड़ी, छात्रों एवं स्थानीय ग्रामीणजनों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ सहभागिता निभाई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















