चार माह की योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि विष्णु, घर-घर होगा तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन चार माह के विश्राम के बाद भगवान श्री हरि निद्रा से जागेंगे। देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने के साथ ही तुलसी-शालिग्राम के विवाह पूजन भी करेंगे। देवों के जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी हट जाएगा और शादी विवाह भी शुरू हो जाएंगे।
विशेष मुहूर्त में होगा पूजन, देवालयों में होंगी विशेष महाआरती
पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि देवउठनी एकादशी को प्रबोधनी एकादशी, दवोत्थानी एकादशी भी कहा जाता है।
सनातन धर्म मे देवोत्थान एकादशी तिथि का विशेष महत्व है।
यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है।देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीर सागर मैं नीद से जागृत होते है।इस बार देवउठनी एकादशी पर उत्तराभाद्रपद ओर पूर्वांभाद्रपद नक्षत्र क़े साथ सिद्दि योग का संयोग बन रहा है। इन योग में लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी।साथ ही वैवाहिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही इस दिन से सभी प्रकार के शुभ मांगलिक कार्य नींव पूजन ,गृह प्रवेश यज्ञोपवीत संस्कार,मुंडन, विवाह तथा सभी प्रकार के अन्य शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे!
देवउठनी एकादशी का महत्व-
पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं व देवउठनी एकादशी को योग निद्रा से जागते है।पूरे साल में आने वाली एकादशियों में देवउठनी एकादशी को श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस दिन तुलसी विवाह कराना शुभ होता है।
मंदिरों व घरो मैं बनेंगे गन्ने के मंडप-
देवउठनी एकादशी पर घर-घर गन्ने के मंडप बनाकर तुलसी शालिग्राम विवाह का पूजन होगा।घरो के अलावा मंदिरों मैं भी विशेष पूजन होगा व तुलसी विवाह की बारात भी निकाली जाएगी।स्लीमनाबाद स्थित रसिक बिहारी जू मंदिर मे तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव कार्यक्रम होगा।जहां सिंहवाहिनी महिला मंडल के द्वारा विशेष कार्यक्रम किया जाएगा।इसके साथ हरिदास ब्रजधाम कोहका,जगदीश धाम खिरहनी,कौड़िया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मे भी विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास –
पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया की चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान श्री हरि विष्णु 20 नवंबर देवउठनी एकादशी को जागेंगे!इसके साथ ही चार महीने से मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी हट जाएगा!नवंबर और दिसंबर में 11 दिन विवाह के मुहूर्त मिलेंगे. इसके बाद खरमास की शुरुआत हो जाएगी और सभी मांगलिक कार्य मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे!इस बार नवंबर में 4 दिन तक और दिसंबर में 7 दिन तक शादी ब्याह की धूम रहेगी!इसके बाद 16 दिसंबर 2026 से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी, जो 15 जनवरी 2027 मकर संक्रांति तक रहेगा!इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा! 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त होगा और फिर से लग्न मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















