खितौला में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर जमकर चले लात घूसे  

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :खितौला में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर    मारपीट कर आरोपी फरार हो गए,आरोपियों ने पहले तो शराब पीने के लिये रूपयों की मांग की और रूपये न देने पर गालीगलौच करते हुए मारपीट सुरु कर दी ,

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला में दिनंाक 17-11-26 की रात योगेन्द्र यादव उम्र 24 वषर् निवासी केवलारी खितौला ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह कटनी से आनलाईन फूड डिलेवरी का काम करता है दिनंाक 17-11-26 की शाम लगभग 4-30 बजे शाम को घूमने ब्रिज की तरफ गया था वहीं खितौला के लड़के विवेक केवट निवासी ग्राम मरहा खितौला अपने साथियों के साथ पिकनिक के लिये आये थे, विवेक केवट एवं विवेक के 2 साथी उसके पास आकर शराब पीने के लिये 700 रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना किया तीनों गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट कर ओठ, मुंह, पैर गाल में चोट पहॅुचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोटर् पर धारा 115(2), 119(1), 296(ए), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।तो वहीँ दूसरे मामले में  दिनंाक 17-11-26 की रात शिवम मल्लाह उम्र 22 वषर् निवासी ग्राम मरहा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह आॅनलाईन इंस्टा इंन्फ्लुयेंजर का काम करता है दिनंाक 17-11-26 को ग्राम दरौलीकला में हिरन नदी ब्रिज के पास वह एवं उसकी टीम के साथी विवेक केवट, विष्णु केवट, निशांत केवट चारों पिकनिक स्पाॅट के संबंध में वीडियो बना रहे थे शाम लगभग 4-30 बजे ग्राम दरौली का लकी यादव अपने 2 साथियों के साथ आया और शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगे, रूपये देने से मना करने पर गाली गलोज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे तथा लाठी से हमलाकर वायें आंख के पास, सीना में तथा उसके साथी विवेक के कमर में चोट पहॅुचा दी विष्णु केवट व निशांत केवट बीच बचाव करने लगे तो लकी यादव अपने दोनों साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोटर् पर धारा 115(2), 119(1), 296(ए), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें