अक्षय नवमी पर आँवले के वृक्ष की पूजा, परिक्रमा कर किया सात्विक भोजन

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। नारद पुराण के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को ‘अक्षय नवमी’ तथा ‘आँवला नवमी’ कहा जाता है। इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व है। कर्पूर या घी के दीपक से आँवले के वृक्ष की आरती कर एक सौ आठ अथवा सात परिक्रमा की जाती है। तत्पश्चात आँवले के वृक्ष के नीचे बैठकर सात्विक भोजन किया जाता है।बुधवार को प्रातः 11 बजे श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में चिखलार स्थित आश्रम और टैगोर वार्ड की टीचर कॉलोनी में श्री हनुमान मंदिर के पास साधकों एवं वार्ड की महिलाओं ने विधि-विधान से आँवले के वृक्ष का पूजन, परिक्रमा कर वहां भोजन ग्रहण किया।समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि पूजन के दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने आँवले के वृक्ष को जल अर्पित किया, रोली-चंदन, अक्षत, पुष्प-माला चढ़ाई और घी के दीपक से आरती उतारी। इसके बाद सभी ने वृक्ष की परिक्रमा की और वृक्ष के नीचे बैठकर प्रेमपूर्वक सात्विक भोजन ग्रहण किया। पूरा वातावरण भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हो गया।श्री मदान ने बताया कि शास्त्र अनुसार आँवले के वृक्ष में भगवान विष्णु जी का वास माना गया है। जो भक्तिपूर्वक अक्षय नवमी को जप, दान, ब्राह्मण पूजन और होम करता है, उसका अक्षय पुण्य होता है।प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है।आँवला फल भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि को आँवले के पेड़ से अमृत की बूंदें गिरती हैं और यदि इस पेड़ के नीचे जो व्यक्ति भोजन करता है तो भोजन में अमृत का अंश आ जाता है। जिसके प्रभाव से मनुष्य रोगमुक्त होकर दीर्घायु बनता है।उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी के दिन अगर आँवले की पूजा करना और आँवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो तो इस दिन आँवला जरूर खाना चाहिए।आयोजन में समिति के संरक्षक राजेश मदान के साथ बलवंत मदान, धीरज मदान, शैलेन्द्र रघुवंशी, श्रीमती बबली रघुवंशी, मोहन मदान, रोहित मिश्रा, श्रीमती गीता मदान, श्रीमती संध्या सोनी, श्रीमती ममता खंडेलवाल, श्रीमती अनु मदान, श्रीमती सोनम टुटेजा, तान्या मदान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने अक्षय पुण्य की कामना के साथ विश्व कल्याण हेतु सभी की सुख, शांति, खुशहाली उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें