जर्जर सड़कों को ठीक करवाते हुए आवारा पशुओं को भेजें गौशाला,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएफओ पुनीत सोनकर और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री सिंह ने जर्जर एवं खराब सड़कों को तत्काल चिह्नित कर सुधार कार्य कराने तथा हाइवे पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से नवनिर्मित गौशालाओं में पहुँचाने के निर्देश दिए।बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि और समग्र ई-केवाईसी की पेंडेंसी का त्वरित निराकरण करने तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने पर बल दिया। खाद्य विभाग को आदिवासी छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में खाद्यान्न का समय पर उठाव व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। संबल योजना के तहत 100 दिनों से अधिक समय से लंबित अनुग्रह सहायता प्रकरणों का त्वरित समाधान करने को कहा।
इसके अतिरिक्‍त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गौशालाओं में बिजली लाइन शिफ्टिंग, सीएम हेल्पलाइन की पुरानी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निवारण और आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उन्‍होंने जनजातीय कार्य, मत्स्य पालन और माइक्रो फूड प्रोसेसिंग योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिये।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें