जबलपुर में कैंसर रोकथाम के लिए चलेगा ‘प्रेरणा अभियान

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर जबलपुर जिले में कैंसर की रोकथाम और बचाव के लिए ‘प्रेरणा अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत जिले के स्कूलों और कॉलेजों में व्यापक स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग तथा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का संचालन मेडिकल कॉलेज के राज्य कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी व विद्यालयों के प्राचार्य प्रमुख रूप से सहभागिता करेंगे। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।जागरूकता शिविरों में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी कैंसर से बचाव की जानकारी दी जाएगी और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का संदेश भी दिया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी दो महीनों के लिए इस अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अभियान की औपचारिक शुरुआत से पहले 3 सितंबर को एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी बीएमओ और प्राचार्य शामिल होकर अभियान की रूपरेखा व दिशा-निर्देशों को समझेंगे। बैठक में राज्‍य कैंसर संस्‍थान के चिकित्‍सक, सीएमएचओ सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें