गोसलपुर में रेत का अवैध रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त

जबलपुर:अवैध रेत के परिवहन में लिप्त 2 ट्रेक्टर चालकों को गिरफ्तार करते हए पुलिस ने 2 ट्रेक्टर-ट्रालियां रेत सहित जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हुये आदेशित किया गया है।आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुये 2 ट्रेक्टर चालकों को पकड़ते हुये 2 ट्रेक्टर-ट्रालियां रेत सहित जप्त की गईं हैं।

यह है मामला
थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी ने बताया कि दिनांक 30-8-26 को दौरान भ्रमण ग्राम घुटना बगीचा में रोड पर आयशर कम्पनी का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 5966 तथा आयशर कम्पनी का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 2336 आते दिखे जिनमें ट्राली लगी थी ट्राली में रेत भरी हुयी थी दोनों ट्रेक्टरों को रोका गया, ट्रेक्टर चालकों से नाम पता पूछने पर ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 5966 चालक ने अपना नाम अरविन्द पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम घुघरी गोसलपुर तथा टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 2336 के चालक ने अपना नाम अमित खटीक उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम गुड़हाई बताया, ट्राली मे लोड रेत के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ट्रेक्टर चालकों द्वारा कटरा देवरी के पास स्थित बरने नदी के पास रोड किनारे रखी अवैध रेत ट्राली में लोड कर पौड़ी लेकर जाना तथा रेत का परिवहन के संबंध दस्तावेज (रायल्टी) नहीं होना बताया, ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 5966 के चालक अरविन्द पटेल द्वारा ट्रेक्टर मालिक मोनू पटेल की सहमति से रेत का परिवहन करना स्वीकार किया।
ट्रेक्टर चालक अरविन्द पटेल के कब्जे से ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 5966 मय रेत लोड की हुयी ट्राली तथा ट्रेक्टर चालक अमित खटीक के कब्जे से ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 2336 मय रेत लोड की हुयी ट्राली जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 303(2) बीएनएस तथा 4/21 खान खजिन अधिनियम एवं 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका
अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले दोनों ट्रेक्टर चालकों को पकड़कर ट्रेक्टर ट्रालियां रेत सहित जप्त करने में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रजनीश उपाध्याय, अखिलेश दुबे, आरक्षक मिथलेश राजहंश, संदीप विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















