देवी मंदिरों व पंडालो मैं उमड़ी भक्तो की भीड़,माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर की गई सुख समृद्धि की कामना

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: शक्ति की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र की नौ दिनों तक  स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे धूम रही।देवी मन्दिरो से लेकर पंडालों तक भक्तिमय धार्मिक वातावरण बना रहा।शारदेय नवरात्र का सोमवार को नवमी के दिन समापन हुआ।शारदेय नवरात्र की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई।सुबह से ही मातारानी के दर्शन के लिए भक्त देवी मंदिरों मैं पहुँचे ।मातारानी को जल अर्पित कर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।वही दुर्गा पंडालों मैं भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।दूर्गा प्रतिमाओं को मंगलवार को विदाई दी जाएगी।नवमी पर बहोरीबंद के प्रसिद्ध तिंगवा स्थित शारदा मंदिर अपार जनसैलाब उमड़ा।लोगो ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।वही अपनी मन्नतों को लेकर दंडे भरी गई।

मातारानी को अर्पित किए गए 56 भोग

महाष्टमी पर स्लीमनाबाद नगर महारानी शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान मैं मातारानी को 56 भोग अर्पित किए गए।साथ ही नवमी पर देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालो पर हवन पूर्णाहुति हुई।साथ ही कन्या पूजन कर कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ।बाल कलाकारों के द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

महाआरती कर की गई विश्व कल्याण की कल्याण

शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर व नगर महारानी मै महाआरती का आयोजन किया गया।महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
इस दौरान कथावाचक पंडित दिलीप पौराणिक, जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी,पंडित रमाकांत पौराणिक,एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, चंद्रशेखर अग्रहरी, रवि दुबे,जयदीप त्रिपाठी, गोपाल गुप्ता,वीरेंद्र विश्वकर्मा,सविनय तिवारी, दीपक यादव, गिरानी यादव, नितिन अग्रहरी, शेखर यादव सहित श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें