सिहोरा की ग्राम पंचायत कुशयारी का जिला पंचायत सीईओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जबलपुर,ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्राम पंचायतों की कार्यप्रगति की समीक्षा के क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गहलोत ने आज जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत कुशयारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच अनुपस्थित मिले। इस पर श्री गहलोत ने उपस्थित अधिकारियों को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।निरीक्षण में पाया गया कि पंचायत के 386 परिवारों में से केवल 6 परिवारों से पंचायत कर की वसूली की गई है, जो जिले में सबसे न्यूनतम है। सीईओ श्री गहलोत ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, हितग्राहियों को समय पर लाभ तथा पंचायत के स्वयं के आय स्रोतों में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम प्रगति वाली पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों की जवाबदेही तय की जाएगी।ग्राम पंचायत कोश्यारी के तत्कालीन सचिव संदीप सिंह ठाकुर को भी पूर्व में जिला पंचायत में बुलाकर कार्यों की समीक्षा की गई थी तथा चेतावनी एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कार्यप्रगति में सुधार नहीं होने पर उन्हें सेवा से पृथक किया जा चुका है। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहायक को भी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी देते हुए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा, सहायक यंत्री सहित जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















