अधीक्षण अभियंता नें स्लीमनाबाद विद्युत उपसंभाग कार्यालय का किया निरीक्षण

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : ऊर्जा विभाग के अधीक्षण अभियंता डी एन चोकीकर स्लीमनाबाद वितरण केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया गया!निरीक्षण के दौरान उन्होने एक लाख से  ऊपर विद्युत बिल बकायादारों के सूची का निरीक्षण किया साथ ही उपभोक्ताओं पर नियम अनुसार डीआरए की कार्यवाही करने के निर्देश दिये एवं उनका रिकॉर्ड संधारित करना सुनिश्चित करे साथ ही रजिस्टर का अवलोकन किया!अधीक्षण अभियंता नें प्रभारी कनिष्ट अभियंता /सहायक अभियंता दिलदार डाबर को बड़े बकाएदारों उपभोक्ताओं के खाता नंबर सीज हेतु निर्देश किया! साथ ही जिन उपभोक्ताओं के खाता नंबर सीज किए गए उनका रजिस्टर में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया एवं रजिस्टर का अवलोकन किया!तीन माह से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं पर नियम अनुसार कार्यवाही करते हुए वसूली सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया!बिगड़े बिलों को चिन्हित कर सुधार करना , कार्यालयीन रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से संधारित करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।केस डिमांड 100 प्रतिशत लाना सुनिश्चित करें।
प्रतिदिन एरिया स्टोर में फैल ट्रांसफॉर्मर वापस लौटाना सुनिश्चित करें कोई भी डीटीआर स्टोर में एकत्र करके ना रखें।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें