ग्वाल बाबा धाम में कृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा और विशाल भंडारा सम्पन्न,हजारों श्रद्धालु शामिल 9 वर्ष पूर्ण कर 10 वें वर्ष में प्रवेश किया

ढीमरखेड़ा, कटनी :श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्वाल बाबा धाम, ढीमरखेड़ा में विशाल शोभा यात्रा और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कई हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा विगत 8 वर्षों से यह सामाजिक आयोजन किया जा रहा है, जो इस वर्ष 9वें वर्ष में भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति ने 9 वर्ष पूर्ण कर 10वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यक्रम में शक्ति स्वरूपा नन्हीं बच्चियों द्वारा भजन-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश सम्माननीय श्री मनोज यादव जी, दमोह से श्री अनिल यादव जी, सागर से श्री राजू यादव जी, श्री रवि यादव जी, कटनी जिले से श्री बसंत यादव जी, श्री संतोष यादव जी, जबलपुर से परम आदरणीय बड़े भाई साहब श्री विजय यादव जी, श्री रामकुमार यादव जी एवं उनकी समस्त टीम, उमरिया जिले से श्री प्यारे लाल यादव जी, श्री राजेश यादव जी, मुकेश यादव, वीरभान यादव, सिहोरा/शाहनगर से श्री आनंद यादव जी, श्री कमल यादव जी, बहोरीबंद से श्री अवधेश यादव जी, श्री यादवेंद्र यादव जी, श्री चंदन यादव जी, सहित भोपाल, पन्ना, सतना, मैहर जिलों से आए सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे।
प्रेरक एवं आयोजक मंडल
कार्यक्रम के प्रेरक आर.के. यादव कटनी रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव चंद्रभान यादव, सी.एल. यादव शिक्षक,.एल. यादव शिक्षक, प्रदीप यादव, संदीप यादव सरपंच, महेश यादव सरपंच, रतन यादव पूर्व सरपंच, दयाराम यादव, सुनील यादव सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















