निमास में 26 छात्र-छात्राओं के खोले गए निःशुल्क बैंक खाते,साइबर फ्रॉड व नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक

(अरविंद हल्दकार ) बहोरीबंद।बहोरीबंद तहसील के निमास की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) कटनी जिला एवं सिहोरा तहसील टीम द्वारा विशेष जागरूकता एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 26 छात्र-छात्राओं के निःशुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव, नशा मुक्ति, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी तथा अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं।कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से नीतू शर्मा, जबलपुर संभाग अध्यक्ष, सुरेंद्र शर्मा कटनी जिला अध्यक्ष, अनिल हल्दकार कटनी जिला संयोजक, वीरेंद्र नायक कटनी जिला उपाध्यक्ष, पुष्पलता काछी कटनी जिला उपाध्यक्ष, नवल किशोर यादव सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी, सुनील कुर्मी बहोरीबंद तहसील उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर सोनी बहोरीबंद तहसील सह प्रभारी एवं राजकुमारी काछी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहीं।विद्यालय की ओर से प्रीति मेहरा शाला प्रभारी, बृजेश मिश्रा, अखिलेश नायक, किशन लाल ठाकुरिया एवं गोविंद प्रसाद पटेल सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















