बेहतर पढ़ाई कर आगे बढ़ें और परिवार का नाम रोशन करें

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद -देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘मेरी सेवा, मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जिला वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) गर्वित गंगवार रीठी विकास खंड के सुदूर आदिवासी अंचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगवां पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।डीएफओ गंगवार ने विद्यार्थियों के साथ अपने कक्षा 12वीं तक के अध्ययन के संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि सीमित सुविधाओं के बावजूद मेहनत, लगन और आगे बढ़ने के जज्बे के कारण ही वे अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा अथवा नौकरी को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर तैयारी आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उनके समय में संसाधन अपेक्षाकृत कम थे, लेकिन मन में कुछ बड़ा करने और एक दिन बड़े अधिकारी बनने का जज्बा था। यदि व्यक्ति के भीतर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प हो तो वह निश्चित रूप से अपने मुकाम तक पहुंच सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से बेहतर पढ़ाई कर आगे बढ़ने तथा अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।विद्यार्थियों ने डीएफओ की बातों को गंभीरता और उत्साह के साथ सुना। विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीएफओ अर्पित गंगवार का स्वागत किया।इस अवसर पर माह में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं कुमारी पूनम, कुमारी प्रयागा एवं विकास कुमार को डीएफओ द्वारा शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान डीएफओ गंगवार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा जंगल एवं पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि वन और पर्यावरण की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है,कार्यक्रम में रेंजर महेश पटेल, गजेंद्र नाग सहित विद्यालय परिवार के जयप्रकाश पटेल, जयप्रकाश तिवारी, रामकेत द्विवेदी, प्रीति विश्वकर्मा, आरती पटेल, धर्मेंद्र सिंह, शिवाकांत मिश्रा, अनिल यादव, संजय श्रीवास्तव सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें