मतदाता सूची में नाम जुड़वाने युवाओं में दिखा उत्‍साह

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युवाओं एवं छूट गए व्‍यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने मतदान केन्‍द्रों पर लगाये जा रहे तीन दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार 9 अक्‍टूबर को भी जारी रहेंगे। विशेष शिविरों के माध्‍यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने युवाओं में ज्‍यादा उत्‍साह देखा जा रहा है। शिविर में पिछले दो दिनों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने फार्म-6 में प्राप्‍त हुए 1 हजार 769 आवेदनों में से पहली बार मतदाता बनने जा रहे 978 युवाओं के आवेदन शामिल हैं।मतदाता सूची में नाम जोड़ने मतदान केन्‍द्रों पर लगाये जा रहे शिविरों का आज दूसरे दिन भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती विंकी सिंहमारे ने बताया कि जिले के सभी 2 हजार 331 मतदान केन्‍द्रों पर लगाये जा रहे विशेष शिविरों में फार्म-6 भरवाकर ऐसे व्‍यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जायेगी जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अथवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं।इसके साथ ही विशेष शिविरों में ऐसे व्‍यक्तियों जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गये हों अथवा एसआईआर के बाद विलोपित हो गये हों वे भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें