कटनी में संभाग स्तरीय शालेय अंडर 14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण जबलपुर संभाग, जबलपुर के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी कटनी सच्चिदानंद पांडेय के निर्देशन,अनूप डांगीवाला के मार्गदर्शन में शालेय खेलकूद प्रतियोगिता अंतर्गत संभाग स्तरीय 14 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल कुठला कटनी में किया गया।डायरेक्टर डॉ जय चड्डा,सिद्धार्थ जायसवाल,रौनक खंडेलवाल,देवाशीष चड्डा,जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला व प्राचार्य प्रीथा मेनन ने फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला ने बताया कि शालेय खेलकूद प्रतियोगिता अंतर्गत में अंडर 14 बालक संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग अंतर्गत कटनी सहित जबलपुर,मंडला,बालाघाट,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिले की टीमें सहभागिता की।
उद्घाटन मैच में सिवनी ने नरसिंहपुर को 4 विकेट, छिंदवाड़ा ने मंडला को 40 रन, कटनी ने बालाघाट को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल के लिए स्थान सुनिश्चित किया।
पहले सेमीफाइनल मैच में जबलपुर ने सिवनी को 14 रनों से हराकर फाइनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
दूसरे सेमीफाइनल में कटनी ने छिंदवाड़ा को 8 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया।
फाइनल मैच में जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर कटनी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
कटनी के ओपनिंग बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बनाए।जवाब में जबलपुर निर्धारित 10 ओवरों में 81 बनाए।
इस तरह कटनी ने फाइनल मैच जबलपुर को 13 रनों से हराकर खिताब जीता।
अंडर 14 बालक क्रिकेट फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका में सुनील यादव, आशीष कोल, कॉमेंटेटर की भूमिका में बी डी वंशकार व ईशान मिश्रा साथ ही स्कोरर की भूमिका में विपिन किस्पोट्टा और अमृतांश दुबे रहे।
समापन समारोह में डायरेक्टर देवाशीष चड्डा,रौनक खंडेलवाल, सिद्धार्थ जायसवाल,राहुल नागरथ और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला उपस्थित रहे।
समापन समारोह में कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह तेवरी और आभार व्यक्त सीनियर पीटीआई शैलबाला मैथ्यूज के द्वारा किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में सीनियर अर्चना मनोध्या,अमर सिंह पटेल,महेंद्र सिंह तेवरी,राकेश विश्वकर्मा,सत्येंद्र सिंह,श्रवण कुमार,रावेंद्र चक्रवर्ती,सलमान अहमद खान,मोहम्मद सादिक खान,अभिषेक गोस्वामी,साहिल बर्मन व अन्य स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















