वीर सैनिकों का त्याग सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा,विधायक संतोष बरकड़े

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा: भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण द्वारा सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत रुक्मणि पैलेस में जिला स्तरीय शहीद सैनिकों के परिजनों सहित पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल के निर्देशन एवं विधायक संतोष बरकड़े,नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे,जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री,जिले के प्रभारी अभिषेक सिंह हरि,जिला महामंत्री राजेश दाहिया,रूपेश पटेल,कृष्णशेखर सिंह,उपाध्यक्ष अनुपम सराफ,पुष्पराज सिंह बघेल,आशीष पटेल,नगर मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल,नीलू बाजपेयी की उपस्थिति में किया गया।

पूर्व सैनिकों का सम्मान समाज का दायित्व

देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले सैनिकों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके त्याग,शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए विधायक बरकड़े ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।

तीन दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों का सम्मान

सम्मानित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों में आनरेरी कैप्टन विजय कुमार मिश्रा,हवलदार उजयार लाल (सेना मेडल),वीर नारी ज्योति तिवारी एवं वीर नारी संगीता अश्विनी पटेल सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक शहीद सैनिकों के परिजनों एंव जिला के पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पी.वी.संजय,अजय खरतिया,बसंत बिलैया एवं बबलू सोनी ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

इनकी रही उपस्थिति

वहीँ इस अवसर पर अरुण जैन,राजा मोर,अनिल जैन,विनय जैन,राकेश पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश पटेल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनंत नौगरहिया,महिला मोर्चा से सारिका साहू,कृष्णा सरावगी,पार्षद बेबी विनय पाल,गीता पटेल दुखिया बाई,वर्षा ठाकुर,विनीता पटेल एवं अर्चना जैन,आयुष सेठी,पलाश दुबे,सजल कुररिया,ऋषभ द्विवेदी,आनंद श्रीवास,प्रिंस पटेल,सोनू पटेल, विश्वजीत सिंह सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें