औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने सीखी एआई तकनीकी मशीनों एवं रिटेलिंग की बारीकियां

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सलैया फाटक के कक्षा 9वीं के एआई -आईटी ट्रेड तथा कक्षा 9वीं एवं 10वीं के रिटेल ट्रेड के लगभग 70 विद्यार्थियों ने लाइटेज लिमिटेड कम्पनी तेवरी का औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय में प्राप्त व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक तकनीकी मशीनों तथा रिटेलिंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में मशीनों के उपयोग, आधुनिक तकनीक की कार्यप्रणाली तथा रिटेल क्षेत्र में उत्पादों के प्रबंधन एवं बिक्री से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र हल्दकार, ट्रेड शिक्षिका ट्विंकल उपाध्याय एवं आरती पटेल के साथ सहायक स्टाफ शील कुमारी एवं शिवानी मेहरा उपस्थित रहीं।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को औद्योगिक संस्थान की कार्यप्रणाली को समझने तथा नई तकनीकों से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक सीखने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इस भ्रमण से उन्हें कक्षा में पढ़ाई जाने वाली तकनीकी एवं व्यावसायिक अवधारणाओं को वास्तविक कार्यस्थल पर समझने का अवसर मिला। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण को विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















