कलेक्‍टर ने की सभी पात्र व्‍यक्तियों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त मतदान केंद्रों में 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस विशेष कैंप में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद छूटे हुए मतदाताओं तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने फार्म-6 भरवाये जायेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने जिले के सभी पात्र व्‍यक्तियों से मतदान केन्‍द्रों पर आयोजित किये जा रहे विशेष शिविरों के माध्‍यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ को देने की अपील की है।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर आयोजित विशेष कैंप में ऐसे सभी मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में छूट गये हों या विलोपित हो गये हों वे अपने नाम फार्म-6 भरकर वापस जुड़वा सकते हैं। इसके साथ ही इन शिविरों में नए और युवा मतदाता भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने फार्म-6 भरकर बीएलओ को दे सकेंगे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें