स्मृति ईरानी की घोषणा को याद दिलाएंगे सिहोरा वासी

सिहोरा : विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा की स्टार प्रचारक रही स्मृति ईरानी के द्वारा आयोजित सभा में सिहोरा जिला मुद्दे पर वचन दिया गया था कि यदि सिहोरा वासी संतोष बरकड़े को जिताते है तो वे स्वयं विधायक के साथ सरकार तक सिहोरा जिला का विषय लेकर जाएंगी।तीन वर्ष होने को है पर विधायक सहित किसी भी सत्तासीन लोगो के द्वारा इस दिशा में कोई कदम न उठाते देख लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति आज से प्रत्येक स्थानीय नेता के घर प्रदर्शन करते हुए स्मरण पत्र सौंपेगी ।इसकी शुरुआत आज शाम छै बजे भाजपा सिहोरा अध्यक्ष सतीश पटेल को पत्र सौंप की जावेगी।तत् संबंध में समिति के अनिल जैन ,विकास दुबे, कृष्ण कुमार कुररिया, सुशील जैन, संतोष पांडे नवीन शुक्ला आदि ने बताया कि 15 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के ठीक दो दिन पहले भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने बस स्टैंड में आयोजित सभा में घोषणा की थी कि सिहोरा वासी भाजपा को वोट देकर संतोष बरकड़े को विधायक बनाते हैं तो वह सिहोरा जिला के विषय को लेकर स्वयं सरकार तक जाएगी। समिति के पदाधिकारी इस घोषणा का स्मरण दिलाने के लिए आज से प्रत्येक नेता के घर जाकर स्मृति ईरानी के ऑडियो को सुनाएगी और एक स्मरण पत्र सौंपकर उन्हें राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री तक चलने का आह्वान करेगी।समिति के नितेश खरया, विजय जानवानी, प्रकाश मिश्रा ,प्रदीप दुबे ,रामजी शुक्ला ,नंद कुमार परोहा,आनंद प्रकाश जैन, जितेंद्र श्रीवास, संतोष वर्मा आदि ने कहा कि अब देखना होगा कि राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा की गई घोषणा महज एक चुनाव जीतने का स्टंट था या वास्तव में वह इस घोषणा के प्रति गंभीर थी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















