NH-30 पर ‘चलना संभल के’: कारीवाह ओवरब्रिज के पास सिक्स लेन निर्माण बना जानलेवा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/​गांधीग्राम:राहगीरों की सुविधा के लिए बन रही सड़क अब उनके लिए असुविधा बन गई है दरसअल 
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (जबलपुर-सिहोरा फोरलेन) पर कारीवाह ओवरब्रिज के समीप सिक्स लेन विस्तारीकरण का अधूरा और धीमा कार्य राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सड़क के दोनों ओर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को ताक पर रख दिए जाने से यहां हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

सड़क किनारे गहरी खाइयां, सिमट गया साइड शोल्डर

सिक्स लेन निर्माण के चलते सड़क के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर खुदाई की गई है। मुख्य डामर रोड और खोदी गई जमीन के बीच खतरनाक ढलान व खाइयां बन चुकी हैं। सड़क किनारे की पटरी (शोल्डर) पर अब नाममात्र की जगह बची है, जिससे भारी ट्रैफिक के बीच वाहनों को साइड से निकालना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

सुस्त रफ्तार निर्माण और बारिश से बढ़ी फिसलन

कार्य की गति बेहद धीमी होने के कारण खोदी गई कच्ची मिट्टी में बारिश का पानी भर गया है। जलभराव और कीचड़ के चलते किनारों की मिट्टी लगातार धंसक रही है। निर्माण एजेंसी द्वारा समय रहते भराव कार्य न किए जाने से सड़क का दायरा और भी असुरक्षित हो चुका है, जिससे वाहनों के नीचे उतरते ही पलटने का खतरा बना रहता है।

सुरक्षा बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नदारद

निर्माण स्थल पर सुरक्षा के बुनियादी नियमों का पूरी तरह अभाव दिखाई दे रहा है। न तो खाई वाले हिस्सों पर कोई मजबूत बैरिकेडिंग की गई है और न ही दूर से नजर आने वाले रिफ्लेक्टर या रेडियम संकेतक लगाए गए हैं। रात के अंधेरे में तथा खराब मौसम में यह जगह वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों के लिए ‘ब्लाइंड स्पॉट’ साबित हो रही है।
*​प्रशासन व NHAI से तत्काल कार्रवाई की मांग…
क्षेत्रीय नागरिकों, वाहन चालकों और स्थानीय राहगीरों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर तुरंत मजबूत सुरक्षा बैरिकेड्स और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय जनहानि को टाला जा सके।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें