विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी लैपटॉप खरीदने के लिए कर सकेंगे। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के 1 लाख 21 हजार 804 मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय करने के लिए लगभग 304 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस योजना के तहत जबलपुर जिले के कुल 3,319 विद्यार्थियों को लाभ मिला है।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर के दो मेधावी विद्यार्थियों ओम चौकसे और शिवांगी नागदेव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रत्यक्ष रूप से लैपटॉप प्रदान किए गए। वहीं, जबलपुर के मॉडल हाई स्कूल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के दौरान छात्र ओम चौकसे की बहन को अतिथियों द्वारा सांकेतिक रूप से लैपटॉप सौंपा गया।पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में भोपाल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक श्री अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, संयुक्त संचालक श्री घनश्याम सोनी तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री गौतम वर्बे विशेष रूप से उपस्थित रहे।लैपटॉप वितरण योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 25-25 हजार रुपये की राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में अंतरित की गई है, जिसका उपयोग विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार लैपटॉप खरीदने के लिए कर सकेंगे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें