समस्या:सिहोरा में दो साल में भी नहीँ बन पाया बरने नदी में पुल,मुसीबत में दर्जनों गांव

जबलपुर/सिहोरा:सिहोरा तहसील के आल्गोड़ा में बरने नदी पर लगभग दो साल से पुल बन रहा है लेकिन अभी तक नहीँ बन पाया,तो वहीं आवागमन के लिए ठेकेदार द्वारा निर्माणधीन पुल के बगल से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था जो कि फिसलन भरा और राहगीरों के लिए खतरनाक हो गया है।
कीचड़ और फिसलन के कारण गिर रहे राहगीर
दरसअल बरसात के चलते बन्ने नदी में ज्यादा पानी होने के कारण वैकल्पिक मार्ग में पानी भरा हुआ है इतना ही नहीं कीचड़ और फिसलन के कारण आये दिन राहगीर यहां पर गिरते- फिरते इस पार से उस पार का सफर तय करते हैं,जिसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है,
स्कूली बच्चों की मजबूरी,ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों की मानें तो इसी रास्ते से आल्गोड़ा रिठौरी ,सहित दर्जनों ग्राम लगे होने के होने के कारण स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं,ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की जल्द से जल्द पुल का निर्माण करवाया जाये ताकि लोग परेसानी से बच सकें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














