स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकाल नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्लीमनाबाद स्थित आदर्श विद्यापीठ हायर सेकेण्डरी स्कूल स्लीमनाबाद मे नशा मुक्त को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया!विद्यार्थियों के द्वारा स्कूल परिसर से ग्राम पड़वार तक रैली निकाली गईं!कार्यक्रम में खेल समन्वयक चेतना झा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टॉप को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल समन्वयक चेतना झा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति की आदत नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए संकट बन जाता है। नशे के कारण गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे जागरूकता के सबसे प्रभावी माध्यम बन सकते हैं, क्योंकि उनकी बातों को परिवार में गंभीरता से सुना और माना जाता है।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि समाज में व्यवहार परिवर्तन लाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थी नशे के दुष्परिणामों एवं नशे से दूर रहने का संदेश अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों तक पहुंचाकर इस अभियान के सशक्त दूत बनेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ यह अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा! उन्होंने कहा कि “जब समाज एकजुट होकर नशे के खिलाफ खड़ा होगा, तभी एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य का निर्माण संभव हो सकेगा।इस दौरान प्रबंधक डॉ के एल हल्दकार,प्राचार्य पूजा शंकर पटेल, संतोष सोनी,नीलम हल्दकार,दीपिका यादव,वर्षा चौबे, सतीश कुशवाहा,शुभम मालिक सहित स्कूल स्टॉप ओर विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















