सड़क हादसे में घायल महिला की मौत बाद भड़का जनआक्रोश

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर मरीजों के साथ लचर व्यवस्था का आलम एक बार फिर सोमवार को देखने को मिला। सड़क हादसे में घायल 26 वर्षीय महिला की समय पर उपचार नहीं मिलने से मौत होने का आरोप परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया है। इतना ही नहीं, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर मृतका के गहने निकालने तथा गहने उतारते समय कान फटने का भी गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार लक्ष्मी बाई (26) अपने मायके झिन्ना पिपरिया से स्लीमनाबाद के समीपस्थ ग्राम भरदा बड़खेरा स्थित अपनी ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान स्लीमनाबाद के तिहारी गाँव मे एक पिकअप वाहन से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद लाया गया।जहाँ 4 घंटे तक घायल महिला को लिए परिजन डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे!परिजनों का आरोप है कि महिला करीब चार घंटे तक अस्पताल में उपचार के इंतजार में तड़पती रही, लेकिन उस दौरान ड्यूटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण अंततः महिला ने दम तोड़ दिया। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों और उपचार में हुई देरी की स्थिति की पुष्टि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मृतका के गहने निकालने का आरोप
घटना के बाद अस्पताल में एक और गंभीर आरोप सामने आया। परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी बाई ने दुर्घटना के समय जो गहने पहन रखे थे, वे अस्पताल में उसके शव से निकाल लिए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि गहने निकालते समय मृतका का कान तक फट गया। इस आरोप ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
डॉक्टर से विवाद और अभद्रता का आरोप
परिजनों के मुताबिक, जब उन्हें लक्ष्मी बाई की मौत की जानकारी मिली तो अस्पताल में मौजूद डॉ. आयुषी से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर द्वारा परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश देखा गया।मामले में जब बीएमओ आनंद अहिरवार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार को स्लीमनाबाद अस्पताल मे डॉ अनुराग शुक्ला और डॉ. दिव्या की ड्यूटी थी,लेकिन दोनों मौके पर मौजूद नहीं थे। बीएमओ के अनुसार, डॉ. अनुराग शुक्ला को पूर्व में भी लापरवाही के मामले में कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं।हालांकि महिला लक्ष्मी बाई की सड़क हादसे के वक़्त ही मौत हो गईं थी!परिजनों ओर ग्रामीणों द्वारा वेबजह स्लीमनाबाद अस्पताल का घेराव किया गया!परिजनों द्वारा जो गहने चोरी का आरोप लगाया जा रहा है उसकी भी जाँच अस्पताल मे लगे सीसीटीवी कैमरो से की जा रही है!यदि चोरी मे कोई अस्पताल का कर्मचारी संलिप्त पाया गया तों उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी!
पुलिस ने शुरू की जाँच
घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे!उन्होने परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया!पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गईं । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद महिला की मौत के कारणों तथा उपचार में कथित लापरवाही को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आई इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सड़क हादसे में घायल मरीज को समय पर चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलता है तो यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र के लिए चिंता का विषय है। वहीं मृतका के गहने निकाले जाने के आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














