स्लीमनाबाद की बेटी कृति त्रिपाठी ने  स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एम टेच पूर्ण कर हासिल किया अकादमिक उत्कृष्टता सम्मान

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : कटनी जिले के स्लीमनाबाद की प्रतिभाशाली छात्रा कृति त्रिपाठी ने श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान इंदौर से एम टेच(स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) की डिग्री पूर्ण कर अपने शहर और परिवार का नाम गौरवान्वित किया। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृति को संस्थान के प्रतिष्ठित उड़ान 2026
एकेडमिक अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया गया।
एसजीएसआईटीएस इंदौर में आयोजित उड़ान 2026 समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा डिग्री प्रदान की गई। यह समारोह 27 अगस्त 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।कृति त्रिपाठी ने सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की। अपने एम टेच अध्ययन के दौरान उन्होंने स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग एवं Seismic Engineering के क्षेत्र में अध्ययन और शोध किया। उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए उन्हें एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।समारोह में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही राजीव गाँधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु प्रो. आलोक शर्मा,डीएवीवी इंदौर के कुलगुरु प्रो. डॉ. राकेश सिंघई सहित शिक्षा एवं उद्योग जगत की अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां समारोह में मौजूद रहीं।कटनी से निकलकर जबलपुर में अपनी इंजीनियरिंग शिक्षा की नींव रखने के बाद इंदौर के प्रतिष्ठित एसजीएसआईटीएस  संस्थान से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एम टेच पूर्ण करना कृति के लिए वर्षों की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि कटनी और जबलपुर क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।कृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, शिक्षकों एवं उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने उनके शैक्षणिक सफर में उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। उनका लक्ष्य स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से आगे बढ़ना और अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें